नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम, पलवल में 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी कुमार दंगल (पुरुष एवं महिला) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए पुरुष एवं महिला पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार, हरियाणा कुमारी तथा फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और मिट्टी कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को पदक के साथ नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन पिता सतेंद्र सिंह निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सुमित पिता संजय निवासी हिसार ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। वहीं, भूपेंद्र.पिता चंद्रसेना सोकमल सिंह निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

हरियाणा केसरी ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग में विपिन पिता कुलदीप कुमार निवासी सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। हरदीप पिता सतीश निवासी झज्जर ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये हासिल किए। वहीं, पीयूष कुमार पिता अमित पाल निवासी महरौली ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

हरियाणा केसरी मिट्टी कुश्ती प्रतियोगिता में रजत राठौर पिता सुमित कुमार निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। अमरदीप कुमार पिता बलवान निवासी सोनीपत ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1 लाख रुपये की राशि हासिल की। मोहित फौगाट पिता सुरेंद्र सिंह निवासी फरीदाबाद ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।

हरियाणा कुमार फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पिता अजमेर निवासी हिसार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। परविंदर, पिता जयबीर, निवासी महेंद्रगढ़ ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। वहीं, दीपक पिता परमिंदर, निवासी दरदरी ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

हरियाणा कुमार ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन कुमार पिता कृष्ण कुमार निवासी हिसार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। सचिन पिता यशवीर मलिक निवासी जींद ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये प्राप्त किए। वहीं विकास राणा पिता महेंद्र सिंह, निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।

महिला वर्ग में हरियाणा केसरी के 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में काजल, पिता रविंद्र, निवासी चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। कीर्ति पिता धर्मबीर निवासी सोनीपत ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की राशि हासिल की। वहीं प्रियंका पिता संजय, निवासी रोहतक ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

हरियाणा कुमारी महिला वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा सांगवान, पिता अमित निवासी चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। पुष्पा पिता जयबीर निवासी भिवानी ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये की राशि हासिल की। वहीं, जानवी पिता बलजीत निवासी सोनीपत ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी राममेहर सिंह, उपनिदेशक एवं प्रतियोगिता निदेशक अमित दहिया, उपनिदेशक एवं प्रतियोगिता निदेशक सुमित मलिक तथा वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक एवं संयोजक रविन अहलावत की भूमिका रही। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला तथा प्रदेश में कुश्ती खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।