आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम विशाल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
शिकायतों का जल्द समाधान करना प्रशासन का दायित्व
एसडीएम विशाल कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनका प्रभावी समाधान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
फ़ोटो। गुरुवार को बादली स्थित उपमण्डल सचिवालय में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम विशाल कुमार।




