उर्वरक विभाग (डीओएफ) और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने पिछले 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने विशेष अभियान-6 को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह अभियान प्रशासनिक सुधार और जन-शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, लंबित कार्यों को कम करने और कार्यदक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

As part of #SpecialCampaign6, The Fertilisers And Chemicals Travancore Limited organized a cleanliness drive at the #PMKSK, Udupi, Karnataka, in accordance with the Department of Fertilizers' directives. Before and After photographs highlight the remarkable improvement. https://t.co/wHogIvfHrM

31 अक्टूबर 2026 तक, विभाग और उसके सभी सार्वजनिक उपक्रमों ने अपने भौतिक फाइलों तथा ई-फाइलों की समीक्षा करने, पुराने रिकॉर्ड हटाने, स्क्रैप सामग्री के निपटान और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता सुधारने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस अभियान में जन-शिकायतों, अपीलों और अन्य लंबित मामलों के निपटान पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

कैप्शन -31 अक्टूबर 2026 तक हासिल प्रमुख उपलब्धियाँ

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत विभाग और उसके पीएसयू ने निम्नलिखित उपलब्धियाँ दर्ज कीं:

भौतिक फाइलों की समीक्षा: समीक्षा हेतु पहचानी गई 81,00 फाइलों में से 14,190 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई।

ई-फाइल प्रबंधन: लक्ष्य 637 के मुकाबले 7,257 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 6,783 फाइलें सफलतापूर्वक बंद की गईं।

रिकॉर्ड हटाना: निपटान हेतु पहचानी गई 5,516 फाइलों में से 2,705 भौतिक फाइलें हटाई गईं।

स्वच्छता अभियान: विभाग और उसके पीएसयू द्वारा 3,184 आउटडोर स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें पीएमकेएसके पर स्वच्छता गतिविधियाँ शामिल थीं।

स्क्रैप निपटान: कार्यालय में जमा स्क्रैप के निपटान से ₹87,54,854 का राजस्व प्राप्त हुआ।

मुक्त किया गया स्थान: सभी कार्यालय परिसर से करीब 1,26,052 वर्ग फुट स्थान मुक्त किया गया, जिससे कार्यालय परिसरों का बेहतर उपयोग संभव हुआ।

जन-शिकायत अपीलें: अभियान डेटा में दर्ज सभी जन-शिकायतों और अपीलों का निपटान कर दिया गया है।

विशेष अभियान 6 के हिस्से के रूप में, विभाग ने स्वच्छता और कुशल कार्यालय प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु 100 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट प्रकाशित कीं। ये पोस्ट एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप चैनल और पीआईबी एक्स हैंडल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित की गईं।

#SpecialCampaign6 के अंतर्गत उर्वरक विभाग के निर्देश पर नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) द्वारा पंजाब के जालंधर जिले स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। Before और After की तस्वीरों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव को दर्शाया गया। https://t.co/8ZMY6L3f2j

इन पोस्टों में स्वच्छता अभियान, रिकॉर्ड प्रबंधन, ई-कचरे और स्क्रैप का उचित निपटान तथा अन्य अभियान संबंधी गतिविधियों को उजागर किया गया, जिससे स्वच्छता और कुशल शासन के प्रति जागरूकता बढ़ी।

विशेष अभियान 6 का समापन विशेष अभियान 6 का समापन 31 अक्टूबर 2026 को हुआ। उर्वरक विभाग और उसके पीएसयू स्वच्छता बनाए रखने, लंबित कार्यों को कम करने, कार्यस्थल की दक्षता में सुधार करने तथा पुराने रिकॉर्ड, ई-कचरे और स्क्रैप सामग्री के उचित निपटान को सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

यह अभियान स्वच्छता को बढ़ावा देने, दक्षता में सुधार करने और अधिक स्वच्छ तथा कार्यस्थल को व्यवस्थित बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।