आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य (शहरी) प्रभाग ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आज (29.09.2026) नई दिल्ली के संकल्प भवन स्थित अपने परिसर में सफलतापूर्वक एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अपर महानिदेशक (शहरी स्वास्थ्य सेवाएं) श्री रंजीत कुमार तिवारी के समर्पित प्रयासों से आयोजित किया गया था। उन्होंने रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक नेक कार्य है जो अनगिनत जिंदगियों को बचा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित सेवाभाव की भी प्रशंसा की। प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित सेवाभाव की सराहना करते हुए राज्य मंत्री ने सभी को इस तरह की मानवीय पहलों का समर्थन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

रक्तदान शिविर को मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। "मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं" के संदेश के तहत, कुल 76 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान अभियान में भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवी रक्तदाताओं, आयोजन दल और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहायक चिकित्सा कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

"हर रक्तदाता एक हीरो है - आपका रक्तदान जिंदगियां बचा सकता है।"

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसवी